- Advertisment -

वायरल वीडियो

CM नीतीश का विपक्ष पर वार; बोले– कभी बिहारी कहलाना अपमान था, आज विकास बिहार की नई पहचान है

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार ने X पर विकास की कहानी साझा की. कहा, 2005 से पहले बिहारी कहलाना अपमान था. आज एक्सप्रेस-वे, पुल और पर्यटन बिहार की नई पहचान हैं.

Bihar Election 2025: चुनावी सरगर्मी के बीच एनडीए ने राज्य में प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह की अलग-अलग जिलों में सभाओं से माहौल गरमाया हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट लिखकर बिहार के बदलते चेहरे और विकास की यात्रा का उल्लेख किया.

‘2005 से पहले बिहार बदहाल था’ – नीतीश कुमार

नीतीश ने अपनी पोस्ट में कहा कि 2005 से पहले बिहार का नाम पिछड़ेपन और अव्यवस्था से जोड़ा जाता था. “उस समय न सड़कें थीं, न रोशनी. सरकारी दफ्तरों के भवन तक जर्जर थे. बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में हीन दृष्टि से देखा जाता था.” उन्होंने कहा कि वह दौर ऐसा था जब ‘बिहारी’ शब्द अपमान की तरह इस्तेमाल किया जाता था.

‘हमने टूटी सड़कों से लेकर टूटी छवि तक सब बदला’

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार; कहा– जो बिहारियों को गाली देते हैं, उन्हीं को मंच दे रही है कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 2005 के बाद बनी सरकार ने राज्य की बुनियाद को मजबूत करने पर ध्यान दिया. “हमने सड़कों, पुलों, स्कूलों और अस्पतालों के साथ बिहार की छवि भी बदली. आज वही बिहार देश के विकास का हिस्सा है.”

सड़क परियोजनाओं से जुड़ा विकास एजेंडा

नीतीश ने राज्य में बीते दो दशकों में पूरी हुई कई बड़ी परियोजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि जेपी गंगा पथ, अटल पथ, लोहिया पथ चक्र, बिहटा–सरमेरा पथ और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर जैसी योजनाओं ने बिहार को नई दिशा दी.

‘नए एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं’

उन्होंने कहा कि वाराणसी-कोलकाता, आमस-दरभंगा, पटना-पूर्णिया और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हैं, जिनसे राज्य को देश के अन्य हिस्सों से सीधा जुड़ाव मिलेगा. “हमारा लक्ष्य है कि बिहार का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाए.”

इतिहास और पर्यटन से जोड़ा गौरव

नीतीश ने नालंदा, बोधगया, राजगीर और वैशाली जैसे धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यटन को सशक्त बनाना बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने का हिस्सा है. “हमने बिहार की परंपरा को आधुनिक विकास से जोड़ा है.”

इसे भी पढ़ें-

पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में करेंगे जनसभा

टिकारी में NDA उम्मीदवार के काफिले पर हमला, 9 गिरफ्तार

भागलपुर डीएम ने फैसिलिटेशन सेंटर और प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर में माइक्रो ऑब्जर्वरों का रैंडमाइजेशन पूरा, 148 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
broken clouds
37.7 ° C
37.7 °
37.7 °
9 %
5.9kmh
75 %
Sat
35 °
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें