Dhanbad News: धनबाद जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार देर रात पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश के बाद सभी थानों की टीमों ने एक साथ नाकाबंदी कर ड्रंक एंड ड्राइव पर निगरानी शुरू की. रात भर जारी जांच के दौरान कुल 1413 वाहनों को रोका गया, जिनमें 955 बाइक और 458 चारपहिया वाहन शामिल रहे. पुलिस ने चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की, वाहनों की तलाशी ली गई और पहचान व दस्तावेजों का मिलान किया गया.
कार्रवाई के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे कई चालक पकड़े गए. ट्रैफिक पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर थाने भेज दिया. वहीं जिन गाड़ियों के कागजात अधूरे पाए गए, उनके खिलाफ चालान काटा गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी बिना पूर्व सूचना के जारी रहेंगे.
इसे भी पढ़ें-केंदुआ के गैस प्रभावित क्षेत्रों में सिंफर की टीम ने शुरू की विस्तृत जांच


