MS Dhoni 7 Jersey: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज MS Dhoni ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने अपने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जर्सी नंबर बदलने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनकी चर्चित नंबर 7 वाली जर्सी को हटाकर हैंगर पर नंबर 8 की जर्सी टांगी जाती दिख रही है.
कैप्शन से बढ़ा सस्पेंस, 7 से 8 पर स्विच का इशारा
धोनी ने वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में कहा कि कुछ नंबर हमेशा आपके साथ रहते हैं और 7 उनके लिए खास रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह 8 नंबर की ओर बढ़ रहे हैं. इस एक लाइन ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है.
कारण पर चुप्पी, जल्द खुलासा करने का वादा
जर्सी बदलने के पीछे की वजह पर अभी रहस्य बना हुआ है. धोनी ने अपने पोस्ट में संकेत दिया कि इसके पीछे की असली वजह का खुलासा वह जल्द करेंगे. इसी बीच क्रिकेट जगत में इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
फैंस के बीच चर्चाओं का दौर, अलग-अलग कयास
वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल गए. फैंस इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. कुछ इसे 17 मार्च की तारीख से जोड़ रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह किसी बड़े ब्रांड कैंपेन का हिस्सा हो सकता है. वहीं कुछ लोग इसे टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए जगह बनाने से जोड़कर भी देख रहे हैं.
नंबर 7 का खास रिश्ता, पहले ही रिटायर हो चुका है जर्सी
Board of Control for Cricket in India पहले ही धोनी के योगदान को देखते हुए जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर चुका है. धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ था, जिसके कारण यह नंबर उनके करियर और पहचान का अहम हिस्सा बन गया.
इसे भी पढ़ें-क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने दिया बड़ा संकेत
इसे भी पढ़ें-भारत का इतिहास, तीसरी बार अपने नाम किया टी20 वर्ल्ड कप खिताब
इसे भी पढ़ें-भारत और न्यूजीलैंड आज आमने-सामने, फाइनल में टीम कैसे पलटवार करेगी?

