12.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी,…तो ट्रंप के डर से हुआ महंगा? जानें 10 ग्राम की कीमत

Gold Rate Today:  सोने की कीमतें बीते कुछ महीनों में लगातार बढ़ी हैं. मंगलवार, 18 फरवरी को भी एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई.

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमत ने लगातार बढ़ रही है. 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो मुंबई में 10 ग्राम की कीमत अब 86,630 रुपये तक पहुंच गयी है. यूएस डॉलर इंडेक्स 106.6 के आसपास बना हुआ है और इससे ही सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है. मंगलवार, 18 फरवरी को भी एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई.

ग्लोबल ट्रेड पॉलिसीज को लेकर अनिश्चितता का असर भारत के जेम्स और ज्वैलरी मार्केट पर भी पड़ रहा है. जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के मुताबिक, जनवरी 2025 में भारत के जेम्स और ज्वैलरी एक्सपोर्ट में 7.01 फीसदी की गिरावट आई है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सोने की बढ़ती कीमत और चिंताओं की वजह

सोने की बढ़ती कीमतों को लेकर माना जा रहा है कि यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसीज को लेकर बढ़ती चिंताओं की वजह से है. दरअसल, निवेशकों ने ग्लोबल ट्रेड वॉर के डर से सेफ-हेवन एसेट्स की ओर अपना रुख किया है और गोल्ड इसका सबसे बड़ा फायदा उठा रहा है.

सोने की कीमत क्या है?

  • स्पॉट गोल्ड: 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2,903.56 डॉलर प्रति औंस
  • यूएस गोल्ड फ्यूचर्स :0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 2,916.80 डॉलर प्रति औंस

भारत में 24K गोल्ड की कीमत

मुंबई और अन्य बड़े शहर: 10 ग्राम सोने की कीमत अब 86,630 रुपये

कीमत भविष्य में और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

सीएनबीसी पर छपी खबर के अनुसार, कैपिटल डॉट कॉम के फाइनेंशियल मार्केट एनालिस्ट काइल रोड्डा का मानना है कि सेंट्रल बैंक्स की खरीदारी और यूरोप में संभावित कमी के चलते गोल्ड की डिमांड बढ़ी है. लोग टैरिफ से बचने के लिए गोल्ड को यूएस ले जाने की होड़ में हैं, ऐसे में गोल्ड के लिए ट्रेंड अभी भी बुलिश है. यानी इसकी कीमत भविष्य में और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
17 ° C
17 °
17 °
77 %
2.1kmh
1 %
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
32 °
- Advertisment -

अन्य खबरें