18.1 C
Delhi
12 February 2026, Thursday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

दहेज की लालच ने ली एक और जान! भागलपुर में पत्नी की हत्या कर शव गंगा में फेंका, पति गिरफ्तार

Bihar Crime : भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बभनगामा गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया. मृतका की पहचान खगड़िया जिले की काजल के रूप में हुई है. घटना को अंजाम पति गौतम यादव ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर दिया. पुलिस ने शव बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि पहले उन्हें आत्महत्या की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह किया गया.

साक्ष्य छिपाने के लिए गंगा में बहा दिया शव

घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया पुलिस सक्रिय हो गई. आरोपी गौतम यादव को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घरेलू विवाद में पत्नी की मौत हो गई थी. इसके बाद सास जानकी देवी और ससुर वासुदेव यादव के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गंगा में फेंक दिया गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read- पटना से दौड़ेगी नई चमकदार वंदे भारत, रूट देखकर चौंक जाएंगे आप

ससुराल पक्ष मौके से फरार मिला, परिजनों ने किया हंगामा

मृतका काजल के परिजन जब भवनगामा पहुंचे तो वहां ससुराल पक्ष के लोग फरार थे. इसके बाद उन्होंने शोरगुल और हंगामा कर पुलिस को सूचना दी. नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामला घरेलू हिंसा और दहेज हत्या का प्रतीत होता है. एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
17 ° C
17 °
17 °
77 %
1.5kmh
0 %
Wed
17 °
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
28 °
Sun
29 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें