19.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025
- Advertisment -

ब्रेकिंग वीडियो

Gujarat Factory Fire: गुजरात के इस जिले की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ब्लास्ट से 17 लोगों की मौत

Banaskantha Firecracker Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में महीने के पहले ही दिन मंगलवार 1 अप्रैल को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. इस अग्निकांड में सिलसिलेवार विस्फोटों की वजह से17 लोगों की मौत होने की सूचना है.

Banaskantha Firecracker Factory Fire: गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में महीने के पहले ही दिन मंगलवार 1 अप्रैल को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. फैक्ट्री धुनवा रोड पर स्थित है. आग लगने के बाद सिलसिलेवार विस्फोटों की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने के साथ फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि कस्बे के निकट स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण उसके कुछ हिस्से ढह जाने से कई श्रमिक फंस गए.

गोदाम में विस्फोट के बाद मालिक फरार हो गया. डीसा जीआईडीसी अग्नि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें

 ईद पर ‘सिकंदर’ ने कितनी की कमाई? लगाई हाफ सेंचुरी, टॉप 10 में आने से चूके

जबरदस्त विस्फोट की वजहसे ढह गया फैक्ट्री का स्लैब

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया. बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल के अनुसार आज सुबह में डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. कई घायल मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया.

गोदाम का मलबा 200 मीटर दूर तक उछला

आग और सिलसिलेवार विस्फोटों की वजह से गोदाम का मलबा 200 मीटर दूर तक उछल गया. मृत श्रमिकों के अंग दूर-दूर तक बिखर गए. आग पर काब पाने के बाद जेसीबी की मदद से मलबा को हटाया गया. 

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है?

हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि संदेह है कि दुर्घटना के समय 20 से अधिक लोग मौजूद थे. अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं, 4 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
16 ° C
16 °
16 °
77 %
0kmh
0 %
Wed
18 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
27 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें