वायरल वीडियो

चतरा में 1 अप्रैल से होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

Chatra News: चतरा जिले में 1 अप्रैल से होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू हो रही है. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. यह प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी. भर्ती के दौरान सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा चतरा शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी.

उपायुक्त ने किया निरीक्षण

होमगार्ड बहाली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्टेडियम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से पूरा कराने पर जोर दिया. साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए.

ट्रायल और व्यवस्थाओं की समीक्षा

उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया के दौरान होने वाली गतिविधियों का ट्रायल भी कराया, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की संभावना पहले से ही समाप्त हो सके.

समयसीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश

सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरा करने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में पूरी हो.

मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, एसडीओ जहूर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, गृहरक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, होमगार्ड इंस्पेक्टर माजिद आलम सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-गैस संकट से रांची के ठेले-खोमचे बेहाल, महंगा सिलिंडर बना रोजी-रोटी पर वार

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
27 ° C
27 °
27 °
83 %
4.1kmh
50 %
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here