वायरल वीडियो

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, मेला से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप की टक्कर में 10 की मौत

Bihar Accident News: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया. मेला से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप बस से टकरा गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Bihar Road Accident News: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. फुलवरिया और बसगढ़ा के बीच हुई इस भीषण टक्कर में बस, पिकअप और बाइक आपस में भिड़ गए, जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया.

मेला देखकर लौट रहे थे सभी यात्री

पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे, जो पूर्णिया के धमदाहा इलाके से मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग उसमें फंस गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं और बच्ची समेत कई की गई जान

इस हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत कटिहार सदर अस्पताल और पूर्णिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि करीब 20 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में अब तक 10 लोगों की पहचान हो सकी है. बाकी मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. चारों तरफ अफरा-तफरी का महौल कायम है.

  1. राधिका हांसदा (19),
  2. तेलमी देवी (40),
  3. पप्पू हांसदा
  4. तलपू सोरेन
  5. पशु देवी (सभी सुहुआ, थाना रानीपतरा, पूर्णिया के रहने वाले हैं)
  6. ताला मुनी (कुर्सेल, डगरूवा, पूर्णिया)
  7. दुर्गा वासकी (60, माणीपुर डोरिया, डगरूआ, पूर्णिया)
  8. 8. तल्लू सोरेन (60, धरमगंज)
  9. चिंतामणि महतो (35, मझुआ)
  10. सदानंद हांसदा (बरहरा कोठी)

तेज रफ्तार और लापरवाही पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की तेज गति और लापरवाही इस दुर्घटना की प्रमुख वजह मानी जा रही है. यह भी बताया गया कि हादसे के बाद बस ने रास्ते में अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-सीएम आवास से नये पते पर सामान शिफ्ट, 7 सर्कुलर रोड होगा नीतीश कुमार का अगला ठिकाना

इसे भी पढ़ें-बिहार MLC उपचुनाव: आरजेडी का गेमप्लान फाइनल, लालू-तेजस्वी ने उतारा यह उम्मीदवार

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में एक्टिव हुए नीतीश कुमार, राज्यसभा शपथ के बाद मोदी-शाह से मिलने की तैयारी

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
25 ° C
25 °
25 °
44 %
0kmh
0 %
Sat
25 °
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here