Bihar News : रंगों के पर्व पर बिजली बाधित न हो, इसके लिए पावर सप्लाई तंत्र को अलर्ट मोड में रखा गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
शहर के अलग-अलग इलाकों में कनीय अभियंता (जेई), सहायक अभियंता और लाइनमैन की ड्यूटी तय कर दी गई है. तार टूटने, फ्यूज उड़ने, ट्रांसफार्मर में खराबी आने या अन्य कारणों से यदि आपूर्ति बाधित होती है, तो संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर अधिकतम आधे घंटे के भीतर सप्लाई बहाल करने का प्रयास करेगी.
मुख्यालय की ओर से सभी अभियंताओं को अपने-अपने फीडर और ट्रांसफार्मरों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है. खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ते ही प्रभावित क्षेत्र में भेजे जा सकें. साथ ही हवा या आंधी के दौरान लाइन बाधित न हो, इसके लिए बिजली तारों से सटे पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे
शिकायत के लिए ये नंबर जारी
बिजली संबंधी समस्या होने पर उपभोक्ता अपने सब-डिवीजन या संबंधित सेक्शन के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं—
विद्युत सब डिवीजन:
- मोजाहिदपुर : 92664437084
- तिलकामांझी : 9264437085
- नाथनगर : 9262391869
मोजाहिदपुर सब-डिवीजन
- मिरजानहाट सेक्शन (जेई) : 9264428004
- पावर हाउस सेक्शन (जेई) : 9264428005
- नयाबाजार सेक्शन (जेई) : 9264428006
- सहायक अभियंता : 9264428002
नाथनगर सब-डिवीजन
- विश्वविद्यालय सेक्शन (जेई) : 9264428009
- नाथनगर सेक्शन (जेई) : 9264428008
- चंपानगर सेक्शन (जेई) : 9264428010
- सहायक अभियंता : 9264428007
तिलकामांझी सब-डिवीजन
- कोर्ट एरिया उत्तरी सेक्शन (जेई) : 9264428013
- कोर्ट एरिया दक्षिणी सेक्शन (जेई) : 9264428014
- तिलकामांझी सेक्शन (जीरोमाइल-बरारी) (जेई) : 9264428012
- सहायक अभियंता : 9264428011
- कार्यपालक अभियंता (शहरी) : 9264428001
तीन दिन तक चलेगा विशेष नियंत्रण कक्ष
होली के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर ने मायागंज स्थित अंचल कार्यालय परिसर में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. यह 5 मार्च तक दो पालियों—दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक—संचालित होगा.
अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी आवश्यक एहतियाती कदम तत्काल सुनिश्चित करें. प्रत्येक दो घंटे पर क्षेत्रीय कार्यालयों से स्थिति रिपोर्ट लेकर मॉनिटरिंग की जाएगी. गठित क्विक रिस्पांस टीम को आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर सके.
इसे भी पढ़ें-होली पर सख्त पहरा: 1200 जवान रहेंगे तैनात, डीजे और अश्लील गानों पर रहेगी सख्ती
इसे भी पढ़ें-विज्ञान से विकास की राह: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवा प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन
इसे भी पढ़ें-फायदे का दावा, खर्च पर सवाल; 619.58 करोड़ का लाभ बजट मंजूर, अब नई दिशा की तलाश
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में प्लेटफॉर्म पर मिली नवजात, RPF की मुस्तैदी से बची जान
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मारपीट मामले में 3 दोषियों को सजा, शाहकुंड थाना कांड में आया न्यायालय का फैसला

