10.1 C
Delhi
08 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Kaimur : कर्ज के बोझ से टूटे कांग्रेस नेता उमाशंकर पासवान, की आत्महत्या

Kaimur News : बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ दलित नेता उमाशंकर पासवान ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और कर्ज को इसकी वजह बताया गया है.

Kaimur News : बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. सोनडिहरा गांव निवासी और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पासवान (66) ने गुरुवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली. वह दलित समाज के वरिष्ठ नेता थे और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे.

घर के कमरे में लगाया फंदा

परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह उमाशंकर पासवान ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह करीब चार बजे घर की महिलाएं बाहर गई हुई थीं. इसी दौरान उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा गया, जहां वह पंखे से लटके हुए पाए गए.

सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया गया है. बताया गया है कि उमाशंकर पासवान लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी थी, लेकिन जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने उन्हें पूरी राशि नहीं दी.

सुसाइड नोट में उन्होंने अलग-अलग समय पर जमीन बिक्री के बावजूद तय रकम न मिलने और बैंक लोन के बढ़ते दबाव का जिक्र किया है. लगातार बढ़ते कर्ज और मानसिक तनाव के कारण वह गहरे अवसाद में चले गए थे.

जांच में जुटी पुलिस, कांग्रेस ने जताया शोक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. वहीं, कांग्रेस के जिला नेताओं ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

इसे भी पढ़ें-पटना–गया एनएच पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, 1 घायल

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में ईडी–आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 अनाज कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
13 ° C
13 °
13 °
88 %
2.1kmh
1 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
28 °
Thu
28 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here