16.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025
- Advertisment -

ब्रेकिंग वीडियो

Katihar News: कटिहार का सीनियर डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, जानें कार्रवाई की वजह

Katihar News: बिहार में कटिहार जिला के वरीय उप समाहर्ता(सीनिसर डिप्टी कलेक्टर) अनिमेष कुमार को को संस्पेंड कर दिया गया है. विभाग ने जानें किस वजह से कार्रवाई की है.

Katihar Senior Deputy Collector: बिहार में कटिहार जिले के वरीय उप समाहर्ता( सीनियर डिप्टी कलेक्टर) को सस्पेंड कर दिया गया है. सीनियर डिप्टी कलेक्टर अनिमेष कुमार को बिना अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे और इस वजह से निलंबन की कार्रवाई विभाग द्वारा की गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संदर्भ में एक आदेश भी जारी किया है.

इस तरह से नियमों का उल्लंघन बताया

विभाग द्वारा मामले की जांच की और इसमें उनके जवाब को असंतोषजनक पाया गया. इस आधार पर, विभाग ने उन्हें अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता का दोषी करार दिया. अनिमेष कुमार ने अप्रैल 2023 में कुछ दिनों के लिए अवकाश का आवेदन दिया था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया था.

लेकिन, अवकाश समाप्त होने के बाद उन्होंने ईमेल के माध्यम से एक महीने का अतिरिक्त अवकाश लेने की सूचना दी. यह अतिरिक्त अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया. इसके बावजूद, अनिमेष कुमार कार्यालय नहीं लौटे और न ही इस संबंध में कोई उचित स्पष्टीकरण दिया गया और इस तरह से कार्रवाई की गयी है.

Also Read: तेजी से आगे बढ़ रही साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ऐसे में क्या बॉलीवुड वालों का बंध जायेगा बोरिया–बिस्तर?

निलंबनके बाद की स्थिति

निलंबन के दौरान, उन्हें भागलपुर आयुक्त के कार्यालय में रहना होगा. साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
16 ° C
16 °
16 °
94 %
0kmh
0 %
Fri
19 °
Sat
26 °
Sun
27 °
Mon
27 °
Tue
26 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें