वायरल वीडियो

Lakhisarai Road Accident : लखीसराय में तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने की बाइक टक्कर में 2 युवकों की मौत

Lakhisarai Road Accident : लखीसराय के दामोदरपुर-बिलौरी रोड पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

Lakhisarai Road Accident : बिहार के लखीसराय में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया. दामोदरपुर-बिलौरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिलौरी रोड पर रात में हुआ हादसा

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौरी गांव के समीप यह दुर्घटना हुई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही दो युवकों की मौत हो चुकी थी.

मृतकों की पहचान, दो की हालत नाजुक

हादसे में ओफापुर निवासी नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार और हीरा चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत हो गई. वहीं बिलौरी गांव निवासी दयानंद यादव (50) और लाल बाबू यादव (45) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार और नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. तैयब सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शवों की कागजी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार घायलों की स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें-8 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-झारखंड में पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 2 दिनों तक जारी रहेगा सितम, 7 जिलों में अलर्ट

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
74 %
3.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें