वायरल वीडियो

Bhagalpur: स्मार्ट सिटी के अधूरे प्रोजेक्ट्स पर मेयर ने जतायी नाराजगी, आयुक्त से की खास मुलाकात

Bhagalpur News: भागलपुर में स्मार्ट सिटी के तहत वर्षों से अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स और बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर भागलपुर की मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात की. उन्होंने शहर की जमीनी हकीकत सामने रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और तीखी नाराजगी जतायी.

मेयर ने खासतौर पर बरारी रिवर फ्रंट और भैरवा तालाब परियोजना की धीमी प्रगति पर चिंता जतायी. उन्होंने बताया कि ये दोनों स्मार्ट सिटी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन वर्षों बाद भी अधूरे पड़े हैं. इससे न सिर्फ शहर की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि करोड़ों रुपये की योजनाएं भी बेकार साबित हो रही हैं.

इस दौरान सैंडिस कंपाउंड की बदहाली का मुद्दा भी उठा. मेयर ने कहा कि यहां संचालन पूरी तरह ठप है. रखरखाव के अभाव में परिसर की दशा दिन-ब-दिन बिगड़ रही है. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए दो बार टेंडर निकाले गये, लेकिन अब तक कोई एजेंसी आगे नहीं आयी है.

नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर भी मेयर ने असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि नयी सफाई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है. इससे शहर में गंदगी और कचरे का अंबार लगता जा रहा है. कई वार्डों से नागरिक लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था ठप है.

प्रमंडलीय आयुक्त ने मेयर की बातों को गंभीरता से लिया और भरोसा दिलाया कि वे खुद इन सभी विषयों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठक बुलाने और जरूरी निर्देश देने की बात कही ताकि वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान निकाला जा सके.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
23 ° C
23 °
23 °
68 %
0kmh
0 %
Mon
39 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
42 °
Fri
43 °

अन्य खबरें