वायरल वीडियो

NH-19 पर आग का गोला बना ट्रक, चालक-सह चालक ने कूदकर बचाई जान

Bihar News : NH-19 पर मदनपुर के रानीगंज के पास चलती ट्रक में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर राख हो गया. चालक और सह चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई.

Bihar News : औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया और ट्रक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज के पास की बताई जा रही है.

चलते वाहन से उठीं आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे लोग चार पहिया वाहन से औरंगाबाद से घर लौट रहे थे. रानीगंज के समीप पहुंचते ही आगे चल रहे ट्रक से अचानक धुआं निकलता दिखा, जिसके बाद तेज लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगा. हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

घटना की सूचना तत्काल मदनपुर थाना को दी गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दमकल की मदद से आग पर काबू

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

सरसों तेल की खेप थी लदी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक औरंगाबाद के एक होटल व्यवसायी का बताया जा रहा है. वाहन में सरसों तेल की खेप लदी थी, जिसे पार्सल के लिए दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था.

हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक और सह चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली. दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-शोक की घड़ी में नहीं होगी भागदौड़, अब व्हाट्सएप से बुक होगा अंतिम संस्कार का स्लॉट

इसे भी पढ़ें-पटना में 2005 बैच के IPS पर शिकंजा, आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची लेने

इसे भी पढ़ें-25 फरवरी को बिहार आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों पर नजर

इसे भी पढ़ें- भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
30 ° C
30 °
30 °
32 %
4.6kmh
0 %
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here