वायरल वीडियो

Patna News : दानापुर में नाबालिग से बदसलूकी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Patna News : दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Patna News : दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के परिजनों के लिखित आवेदन पर शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में बाइक सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी को गोली मारकर हत्या की, हिरासत में 4 संदिग्ध
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उनके पास से एक पिस्तौल व एक गोली भी बरामद की गई है. पीड़ित बच्ची की सुरक्षा और न्याय को प्राथमिकता दी जा रही है.
पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत होता है.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
19 ° C
19 °
19 °
82 %
0kmh
40 %
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here