16.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025
- Advertisment -

ब्रेकिंग वीडियो

Purnia News: रघुवंनगर में भीषण आग, चार घर खाक, लाखों की संपत्ति स्वाहा

Purnia News: पूर्णिया के रघुवंनगर मुस्लिम टोला में शनिवार शाम आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए. चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में लाखों की संपत्ति खाक हो गई.

Purnia News: पूर्णिया जिले के बीकोठी प्रखंड अंतर्गत मटियानी पंचायत के रघुवंनगर मुस्लिम टोला में शनिवार की शाम भीषण आग लगने से चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. आग की चपेट में आकर घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, जेवरात, नगदी, कागजात और एक अपाचे मोटरसाइकिल तक जलकर स्वाहा हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर धमदाहा से पहुंचे दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह घर के चूल्हे से निकली चिंगारी बताई जा रही है. अनुमानित नुकसान पांच लाख रुपये से अधिक का है. अग्निपीड़ितों में अदिना खातुन, जसीना खातुन, जरीन खातुन और रहीना खातुन के नाम शामिल हैं.

Also Read-ट्रेडर्स मालिक पर कातिलाना हमला, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल

दमकल ने पाया काबू, जांच में जुटे अंचल कर्मचारी

आग लगने की जानकारी मिलते ही रघुवंनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही अंचल कार्यालय के कर्मचारी रमेश कुमार मांझी ने भी क्षति का आकलन किया. पीड़ित परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है. हादसे में घरों के साथ वर्षों की जमापूंजी भी जलकर खाक हो गई. फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर राहत व सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-3660 अवैध लॉटरी टिकट के साथ चार गिरफ्तार, दो बाइक और नकदी भी जब्त

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
16 ° C
16 °
16 °
94 %
0kmh
0 %
Fri
19 °
Sat
26 °
Sun
27 °
Mon
27 °
Tue
26 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें