Bihar Railway News : चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है. इसके तहत दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर अस्थायी तौर पर 2 मिनट के लिए रोका जाएगा.
विंध्याचल स्टेशन पर लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार Lokmanya Tilak–Patliputra Express को Vindhyachal railway station पर अस्थायी ठहराव दिया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
- गाड़ी संख्या 12141, लोकमान्य तिलक से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन 19 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक रात 22:30 बजे विंध्याचल पहुंचेगी और 22:32 बजे आगे रवाना होगी.
- गाड़ी संख्या 12142, पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन इसी अवधि में 16:05 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 16:07 बजे प्रस्थान करेगी.
इन्द्रगढ़ स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव
इसी तरह Bandra Terminus–Barauni Express को Indargarh railway station पर अस्थायी ठहराव दिया गया है.
- गाड़ी संख्या 19037, बांद्रा टर्मिनस से बरौनी जाने वाली ट्रेन 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक 13:35 बजे इन्द्रगढ़ पहुंचेगी और 13:37 बजे आगे रवाना होगी.
- गाड़ी संख्या 19038, बरौनी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन इसी अवधि में 11:08 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 11:10 बजे प्रस्थान करेगी.
रेलवे प्रशासन का कहना है कि चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल धाम पहुंचते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को सीमित अवधि के लिए अतिरिक्त ठहराव दिया गया है.
इसे भी पढ़ें-बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, मतदान के बाद फिर लौटे जेल
इसे भी पढ़ें-मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब; कमरूल होदा का दावा- सभी विधायक रास्ते में हैं
इसे भी पढ़ें-बिहार विधानसभा में मतदान जारी, पहली बार वोट डालने पहुंचीं मैथिली ठाकुर

