वायरल वीडियो

कैमूर में सड़क हादसा, ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी, मोहनिया अस्पताल से वाराणसी रेफर

Bihar News : कैमूर के पुसौली बाजार के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को एनएचएआई एम्बुलेंस से मोहनिया अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया.

Bihar News : कैमूर जिले के पुसौली बाजार के समीप ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में ट्रक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद एनएचएआई की एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया. घायल की पहचान चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र स्थित दईथा गांव निवासी स्वर्गीय राम बचन पांडे के 32 वर्षीय पुत्र कृष्णा पांडे के रूप में हुई है. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल बना रहा.

फोन पर मिली हादसे की जानकारी

घायल के भाई कन्हैया पांडे ने बताया कि एनएचएआई एम्बुलेंस के चालक ने फोन कर सूचना दी कि उनके भाई का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और वह घायल हो गए हैं. साथ ही यह भी बताया गया कि उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे. वहां पहुंचने पर देखा कि कृष्णा पांडे का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था.

बारुण से बालू लेकर बनारस जा रहा था

कन्हैया पांडे के अनुसार, कृष्णा पांडे ट्रक चलाने का काम करता है. हादसे के समय वह बारुण से बालू लोड कर बनारस की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पुसौली बाजार के पास ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया.

जांघ की हड्डी टूटने के बाद किया गया रेफर

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर आरिफ अंसारी ने बताया कि घायल को एनएचएआई की एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया था. जांच के दौरान उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट पाई गई. एक्स-रे कराने पर उसकी जांघ की हड्डी टूटी हुई मिली. इसके बाद प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें-विदेशी भाषाओं और तकनीकी स्किल से संवर रहा बिहार के युवाओं का भविष्य, बिपार्ड पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
18 %
5.1kmh
20 %
Fri
34 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here