24 February 2026, Tuesday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

गिरिडीह नगर निगम चुनाव में बवाल, वार्ड 18 में फायरिंग से दो घायल

Giridih News: गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड 18 में बवाल. दो गुटों की झड़प फायरिंग में बदली, दो लोग गंभीर घायल. हिंसा के बीच भी जिले में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.

Giridih News: गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान सोमवार को वार्ड संख्या 18 में मतदान हिंसा की चपेट में आ गया. दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प और फायरिंग में बदल गया. घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

आजाद नगर में तनाव, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

जानकारी के मुताबिक सुबह मतदान शुरू होते ही वार्ड 18 में माहौल तनावपूर्ण हो गया था. दिनभर रुक-रुक कर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटनाएं होती रहीं. हालात बिगड़ते देख पुलिस को कई बार मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शाम को मतदान के अंतिम चरण में आजाद नगर मोहल्ले में फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसी दौरान कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई. गोली लगने से मो. शमीम अंसारी उर्फ शेरू और मो. असलम घायल हो गए. शेरू के सिर में और असलम के पैर में गोली लगी है. दोनों को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया.

मौके पर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव समेत पचंबा थाना की पुलिस बल ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया.

मतदान प्रतिशत 60 के पार

हिंसक घटनाओं के बीच भी नगर निगम क्षेत्र में मतदान जारी रहा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि शाम पांच बजे तक बूथ के अंदर पहुंचे सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर दिया गया. देर शाम तक करीब 60 प्रतिशत से अधिक मतदान की सूचना मिली.

बड़की सरैया नगर पंचायत में शाम पांच बजे तक 63.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि राजधनवार नगर पंचायत में 65.22 प्रतिशत मतदान के साथ प्रक्रिया संपन्न हुई. मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील कर गिरिडीह स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में सुरक्षित रखवा दिया गया.

इसे भी पढ़ें-झारखंड निकाय चुनाव: सुबह 11 बजे तक दुमका सबसे आगे, कई जिलों में 20% के पार मतदान

इसे भी पढ़ें-एसआईआर के लिए तैयार रखें 13 तरह के दस्तावेज, अप्रैल से विशेष पुनरीक्षण की तैयारी

इसे भी पढ़ें-झारखंड में 24 फरवरी तक कुहासे के साथ चढ़ेगा पारा, दिन में महसूस होगी गर्मी

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
37 %
1.3kmh
0 %
Mon
17 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here