Bhagalpur News : भागलपुर में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कमी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं. जिला प्रशासन ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.
अफवाहों से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने बताया कि बीते 10–11 दिनों से मध्य एशिया के खाड़ी देशों में उत्पन्न संकट के संदर्भ में कुछ लोग जिले में रसोई गैस की किल्लत की भ्रामक अफवाह फैला रहे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें.
गैस वितरकों के साथ प्रशासन की बैठक
स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, भागलपुर सदर की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस वितरकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी वितरकों ने प्रशासन को जानकारी दी कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.
वितरकों के अनुसार रसोई गैस की उपलब्धता पर्याप्त है और फिलहाल सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं है.
सामान्य तरीके से गैस बुक करने की सलाह
जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें. सामान्य प्रक्रिया के तहत गैस बुकिंग करें ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर के नवगछिया में बाल श्रम पर कार्रवाई, दो मिठाई दुकानों से 3 बच्चे मुक्त
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़े गैंग का भंडाफोड़, महिला यात्री से लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

