वायरल वीडियो

South Africa Shooting : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राह चलते लोगाें पर गोलियों की बछौरा, 10 की मौत, कई गंभीर

South Africa Shooting : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास बेकर्सडल इलाके में भीषण गोलीबारी की घटना हुई है. अज्ञात बंदूकधारियों ने शराबखाने के पास और सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

South Africa Shooting : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग(johannesburg) के पास बेकर्सडल इलाके में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. अज्ञात हमलावरों ने एक शराबखाने के आसपास अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हमले में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

घटना एक नजर में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात जोहान्सबर्ग(johannesburg) से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित बेकर्सडल टाउनशिप में हुई. हमलावरों ने सिर्फ शराबखाने के आसपास मौजूद लोगों को ही नहीं, बल्कि सड़क पर आ-जा रहे राहगीरों को भी निशाना बनाया. गोलीबारी इतनी अचानक और तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

अवैध शराब बिक्री के पास हमला

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोलीबारी उस जगह के करीब हुई, जहां कथित तौर पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी. यह इलाका दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख सोने की खदानों के आसपास स्थित एक गरीब बस्ती के रूप में जाना जाता है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है और हमले के पीछे की वजह की पड़ताल की जा रही है.

गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीदिली ने बताया कि फॉरेंसिक और जांच टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. इलाके को सील कर दिया गया है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है. वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है.

एक महीने में दूसरी बड़ी गोलीबारी

गौरतलब है कि यह घटना इसी महीने हुई दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी है. इससे पहले 6 दिसंबर को प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में हुई फायरिंग में एक तीन साल के बच्चे समेत 12 लोगों की जान चली गई थी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में हत्या और हिंसक अपराधों की दर दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाती है. अवैध हथियारों और बढ़ते अपराधों ने देश की कानून-व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रखी है. ताजा घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश में हिंसा, कौन था हिंदू युवक दीपू चंद्र दास? किस आरोप में पीट-पीटकर मारा, जानें डिटेल्स

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
25 ° C
25 °
25 °
88 %
1.5kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
42 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें