वायरल वीडियो

Bhagalpur: मारवाड़ी कॉलेज में NEP को लेकर छात्र असमंजस में, अब परीक्षा बोर्ड करेगा अंतिम फैसला

Bhagalpur News: भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों पर लागू एनईपी को लेकर अब अंतिम फैसला परीक्षा बोर्ड करेगा. छात्रों में इसे लेकर भ्रम और विरोध की स्थिति बनी हुई है.

Bhagalpur News: भागलपुर स्थित मारवाड़ी कॉलेज के स्नातक सत्र 2024–28 सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति (एनईपी) को लेकर चल रहा असमंजस अब परीक्षा बोर्ड की अदालत में पहुंच गया है. कॉलेज में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को एनईपी के तहत नामांकित किया गया है, लेकिन इसकी प्रक्रिया व प्रभाव को लेकर छात्रों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

विवि और कॉलेज में पिछले सप्ताह हुआ था विरोध

Also Read-दिल्ली-NCR में बारिश ने बिगाड़ी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Also Read-‘विमान और इंजन में कोई खराबी नहीं’, जांच रिपोर्ट पर CEO कैंपबेल विल्सन का बयान

एनईपी लागू होने को लेकर पिछले सप्ताह विवि और मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया था. छात्रों का आरोप था कि उन्हें जानकारी दिए बिना एनईपी थोप दी गई. इस पूरे विवाद को अब तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा बोर्ड के पास भेजा गया है, जो इस पर अंतिम निर्णय लेगा.

परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने स्पष्ट किया कि एनईपी लागू करने या न करने का निर्णय परीक्षा बोर्ड के स्तर पर लिया जाएगा. जब तक बोर्ड कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं देता, तब तक कॉलेज या विवि कोई स्वतंत्र फैसला नहीं ले सकता.

इसे भी पढ़ें-AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

इसे भी पढ़ें-ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
38 ° C
38 °
38 °
15 %
2.1kmh
0 %
Tue
37 °
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
45 °

अन्य खबरें