- Advertisment -

वायरल वीडियो

पटना के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, कंबल में लिपटा मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Patna Crime News: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल के कमरे से इंटर के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई. छात्र अररिया जिले का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए पटना में रह रहा था. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Patna Crime News: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक हॉस्टल के कमरे से इंटर के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. छात्र का शव कमरे के अंदर कंबल में लिपटा हुआ मिला, जबकि पंखे से भगवा रंग का फंदा लटका हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

अररिया का रहने वाला था छात्र

मृतक की पहचान रौशन ठाकुर के रूप में हुई है, जो अररिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. वह इंटर (12वीं) का छात्र था और पढ़ाई के सिलसिले में पटना के मैनपुरा इलाके के एक हॉस्टल में रह रहा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात की है, जब कमरे के अंदर छात्र का शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर दी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.

कमरे की स्थिति ने बढ़ाए सवाल

जांच के दौरान कमरे में कई ऐसी चीजें मिलीं, जिनसे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. छात्र का शव जमीन पर कंबल में लिपटा हुआ था. वहीं कमरे के पंखे से भगवा रंग का फंदा लटका हुआ मिला.

कमरे के अंदर एक चौकी पर बर्तन और खाने का सामान रखा हुआ था. साथ ही एक स्टडी टेबल और बेड भी मौजूद था. पुलिस ने यह भी पाया कि कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला हुआ था. फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

पटना में इससे पहले भी हॉस्टलों से छात्रों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं. राजधानी के एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत का मामला अभी भी जांच के दायरे में है और इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा रही है.

इसके अलावा शहर के एक पीजी हॉस्टल से भी पहले छात्रा का शव मिलने की घटना सामने आ चुकी है. ऐसे में मैनपुरा के हॉस्टल से छात्र का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, लोक भवन में हुआ समारोह

इसे भी पढ़ें-बिहार के यात्रियों के लिए राहत, पटना-बांद्रा और रक्सौल-LTT समेत कई ट्रेनें मैहर में रुकेंगी

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
19 %
0.8kmh
7 %
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here