वायरल वीडियो

शोक की घड़ी में नहीं होगी भागदौड़, अब व्हाट्सएप से बुक होगा अंतिम संस्कार का स्लॉट

Patna News: पटना में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अब डिजिटल होने जा रही है. बांस घाट शवदाह गृह में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा मिलेगी. व्हाट्सएप और पोर्टल के जरिए घर बैठे समय तय किया जा सकेगा.

Patna News: राजधानी पटना में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पटना नगर निगम ने बांस घाट स्थित नए शवदाह गृह के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है.

अब तक परिजनों को शोक की घड़ी में लंबी कतारों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता था. नई व्यवस्था के लागू होने के बाद इस परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तकनीक से जुड़ेगा अंतिम संस्कार प्रबंधन

पटना नगर निगम यह सुविधा पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुरू कर रहा है. इसके माध्यम से अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, ताकि पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके.

नई प्रणाली में व्हाट्सएप चैटबॉट, 24×7 हेल्पलाइन और समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शामिल होगा. लोग घर बैठे ही अपनी सुविधा के अनुसार समय का चयन कर सकेंगे.

व्हाट्सएप चैटबॉट से सीधे स्लॉट बुकिंग

नगर निगम द्वारा जारी नंबर 9264447449 पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर नागरिक सीधे स्लॉट बुक कर सकेंगे. फिलहाल इस चैटबॉट पर कई नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं और जल्द ही शवदाह गृह बुकिंग का विकल्प भी जोड़ा जाएगा.

इसके साथ ही 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा भी सक्रिय रहेगी. जरूरत पड़ने पर घाट परिसर में हेल्पडेस्क टीम मौजूद रहेगी, जो रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं में सहायता करेगी. उद्देश्य यह है कि कठिन समय में परिवारों को प्रशासनिक उलझनों से न गुजरना पड़े.

पोर्टल पर चुन सकेंगे दाह संस्कार का विकल्प

नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे ऑनलाइन पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा. इसके बाद मृतक का विवरण दर्ज कर परिजन इलेक्ट्रिक क्रेमेशन, वुड क्रीमेशन ओवन या पारंपरिक चिता में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकेंगे.

स्लॉट बुक होते ही एसएमएस के माध्यम से पुष्टि संदेश भेजा जाएगा. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डेथ सर्टिफिकेट और बर्निंग सर्टिफिकेट ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे दस्तावेजी प्रक्रिया आसान होगी और रिकॉर्ड सुरक्षित भी रहेगा.

नगर निगम के अनुसार पोर्टल का विकास अंतिम चरण में है और औपचारिक उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-पटना में 2005 बैच के IPS पर शिकंजा, आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची लेने

इसे भी पढ़ें-25 फरवरी को बिहार आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के गांवों पर नजर

इसे भी पढ़ें- भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

इसे भी पढ़ें-बिहार में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट, बांका क्यों बना पहली पसंद?

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
29 ° C
29 °
29 °
24 %
3.1kmh
20 %
Fri
28 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here