Kal Ka Rashifal 12 April 2026: कल 12 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि कई बड़े ग्रह एक साथ विशेष योग बना रहे हैं. चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु मौजूद हैं. इस वजह से चंद्र-राहु की युति बनकर ग्रहण योग तैयार होगा, जिसका असर मानसिक स्थिति, निर्णय क्षमता और भावनाओं पर देखने को मिल सकता है. वहीं मीन राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध एक साथ स्थित रहेंगे, जिससे चतुग्रही योग बनेगा, जो करियर, निर्णय और ऊर्जा पर व्यापक असर डालेगा. इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शुक्र मेष राशि में रहकर अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे.
मेष राशि
चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में राहु के साथ आना आय के नए स्रोत खोल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से भ्रम की स्थिति बन सकती है. करियर में लाभ के मौके मिलेंगे, हालांकि बातचीत में सावधानी जरूरी है. प्रेम जीवन में तालमेल बेहतर होगा और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन काम का दबाव थकान दे सकता है.
वृषभ राशि
दसवें भाव में चंद्र-राहु की युति करियर में उन्नति के संकेत दे रही है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि कार्यस्थल पर तनाव या भ्रम की स्थिति भी बन सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. पैरों में दर्द या थकान हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें.
मिथुन राशि
नौवें भाव में यह योग भाग्य को सक्रिय करेगा, जिससे लंबी यात्रा के योग बनेंगे. ये यात्राएं भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं. रिश्तों में छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. गुरु की स्थिति आत्मविश्वास बढ़ाएगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
कर्क राशि
आठवें भाव में चंद्र-राहु की युति मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के संकेत हैं. ऑफिस की राजनीति से दूर रहना बेहतर रहेगा. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, वरना अविश्वास पैदा हो सकता है. खान-पान पर ध्यान दें.
सिंह राशि
सातवें भाव में यह योग पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. साझेदारी के कामों में लाभ होगा. प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा. केतु के प्रभाव से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए संयम रखें.
कन्या राशि
छठे भाव में चंद्रमा शत्रुओं पर विजय दिलाएगा और पुराने कर्ज से राहत मिलेगी. मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन कागजी काम में सावधानी जरूरी है. रिश्तों में मतभेद से बचने के लिए शांत बातचीत करें. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.
तुला राशि
पांचवें भाव में यह योग शिक्षा और प्रेम के मामलों में सफलता दिला सकता है. करियर में रचनात्मकता की सराहना होगी और नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशि
चौथे भाव में चंद्र-राहु की युति घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ दिला सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे. ठंड या सीने से जुड़ी समस्या हो सकती है.
धनु राशि
तीसरे भाव में यह योग साहस और पराक्रम बढ़ाएगा. भाई-बहनों या दोस्तों के सहयोग से बड़ा काम पूरा हो सकता है. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं. गर्दन या कंधे के दर्द से सावधान रहें.
मकर राशि
दूसरे भाव में चंद्र-राहु की स्थिति धन लाभ के संकेत दे रही है. निवेश से फायदा मिल सकता है. करियर में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है. रिश्तों में आपकी बातों का प्रभाव रहेगा. आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
कुंभ राशि
पहले भाव में चंद्र-राहु की युति व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगी, लेकिन निर्णय लेते समय भ्रम हो सकता है. करियर में सतर्कता जरूरी है. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. पर्याप्त आराम करें.
मीन राशि
बारहवें भाव में यह योग खर्च बढ़ा सकता है और विदेश यात्रा के अवसर दे सकता है. करियर में काम का दबाव रहेगा. रिश्तों में अहंकार से बचें. त्वचा या एलर्जी की समस्या हो सकती है.
इसे भी पढ़ें-ग्रहों की बदलती चाल, आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा

