38.1 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत, तीन घायल

Bihar Road Accident : मधुबनी के फुलपरास इलाके में एनएच-27 पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ. स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंचने के बाद ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar Road Accident : गुरुवार तड़के फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और सब्जी लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब चार बजे हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो दरभंगा की दिशा से गुजर रही थी. खोपा और परसा के बीच अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया. तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पहले डिवाइडर से जा टकराई और फिर उछलकर दूसरी लेन में पहुंच गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसी दौरान सामने से आ रहे सब्जियों से भरे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए.

अस्पताल ले जाते समय बढ़ी मृतकों की संख्या

दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के कनिपला निवासी संजीव तथा रौडीखेड़ी गांव के विकास और अंकुश की पहचान हो चुकी है. एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

घायलों में रितिक (27), रजिया (29) और कपिस (26) शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया.

कहां जा रहे थे, अब तक स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में चालक समेत सात लोग सवार थे, जिनमें छह पुरुष और एक महिला शामिल थी. वाहन का नंबर HR-07 AG-3633 बताया गया है.

जानकारी के मुताबिक संजीव अपने किसी परिचित से यह गाड़ी लेकर निकला था, लेकिन वे लोग किस उद्देश्य से यात्रा पर निकले थे, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

संजीव के रिश्तेदार विक्रम कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी उससे बात नहीं हुई थी. हादसे की सूचना उन्हें पुलिस के माध्यम से मिली.

ट्रक चालक मौके से फरार

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसका खलासी मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें-बिहार से राज्यसभा की दौड़ शुरू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने भरा नामांकन; अमित शाह रहे मौजूद

इसे भी पढ़ें-बिहार में नीतीश युग का होगा अंत, सीएम आज दाखिल करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

इसे भी पढ़ें-सीएम को ‘कंट्रोल’ करने का आरोप, तेजस्वी यादव बोले – जो कहा था वही हो रहा है

इसे भी पढ़ें-राज्यसभा जाने के फैसले से मचा सियासी हलचल, सीएम आवास के बाहर भावुक हुए जदयू कार्यकर्ता

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
33.4 ° C
33.4 °
33.4 °
12 %
2kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here