वायरल वीडियो

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से सहरसा के मजदूरों की मौत

Bihar News : रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. सहरसा के मजदूर इसकी चपेट में आ गए. कई की मौत और कई घायल होने की खबर है.

Bihar News : बिहार के सहरसा(Saharsa) जिले के मजदूरों के साथ प्रयागराज(Prayagraj) में एक भीषण हादसा हो गया. रोज़गार के सिलसिले में बाहर गए इन मजदूरों पर अचानक मौत बनकर मुसीबत टूट पड़ी, जब फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित ‘आदर्श कोल्ड स्टोरेज’ की छत भरभराकर गिर गई. इस घटना में कई मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें सहरसा के सलखुआ प्रखंड के तीन लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

काम के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज परिसर में उस समय बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक भारी छत गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है.

सहरसा के कई मजदूर प्रभावित

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में ज्यादातर मजदूर सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के अलग-अलग गांवों के थे. मृतकों में बिलठ चौधरी (35), मसिंद्र सदा (25) और ज्योतिष कुमार (21) के नाम सामने आए हैं. इसके अलावा पप्पू यादव, शिंकू यादव, अंकित कुमार, शिबू यादव, साहुल चौधरी, अमित चौधरी और आशू चौधरी समेत कई अन्य मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आए हैं.

गांवों में पसरा मातम

जैसे ही घटना की खबर सलखुआ प्रखंड के पिपरा, खरहुरिया और बलियार गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जिन परिवारों के सदस्य काम के लिए बाहर गए थे, उनके घरों में मातम छा गया. परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया और कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला. जिन मजदूरों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, उनके परिवार लगातार जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे हैं.

मुआवजा और शव लाने की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों से मिलकर हालात का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि घायल मजदूरों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाए. साथ ही, मृतकों के शवों को जल्द उनके गांव पहुंचाने और परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है.

यह हादसा उन मजदूर परिवारों के लिए गहरा सदमा बनकर आया है, जो बेहतर जीवन की तलाश में अपने घरों से दूर गए थे. अब उनके गांवों में सिर्फ दर्द और इंतजार का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-कब होगी अनंत सिंह की रिहाई? समर्थकों ने शुरू की जोरदार स्वागत की तैयारी

इसे भी पढ़ें-गंगा किनारे मरीन ड्राइव का बदलेगा पूरा नक्शा, 7 किमी में बनेगा मेगा ग्रीन पार्क

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
23 ° C
23 °
23 °
68 %
0kmh
40 %
Mon
25 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here