इस खबर में क्या है?
Strait Of Hormuz : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा करते हुए ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका वैश्विक हितों को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है.
कई देशों का लिया नाम
अपने पोस्ट में ट्रंप ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी समेत कई देशों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये सभी देश इस समुद्री मार्ग से जुड़े हैं, लेकिन खुद इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने की इच्छाशक्ति नहीं दिखा रहे हैं.
US President Donald Trump posts, "… We’re now starting the process of clearing out the Strait of Hormuz as a favour to countries all over the World, including China, Japan, South Korea, France, Germany, and many others. Incredibly, they don’t have the courage or will to do this… pic.twitter.com/bIhhdCXFX0
— ANI (@ANI) April 11, 2026
ईरान की हालत पर किया दावा
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा संघर्ष में ईरान कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है. उनके मुताबिक ईरान की नौसेना, वायु सेना और रक्षा तंत्र को भारी नुकसान हुआ है.
सैन्य ढांचे को नुकसान की बात
उन्होंने दावा किया कि ईरान के रडार सिस्टम निष्क्रिय हो चुके हैं और मिसाइल व ड्रोन से जुड़े उत्पादन ढांचे को भी गंभीर क्षति पहुंची है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हालात ऐसे हैं कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था भी प्रभावित हुई है.
इसे भी पढ़ें-चांद की परिक्रमा कर लौटा मिशन, समुद्र में उतरा स्पेसक्राफ्ट; देखें Video
इसे भी पढ़ें-ट्रंप का कड़ा ऐलान, ईरान ने समझौता तोड़ा तो होगा विनाशकारी जवाब
इसे भी पढ़ें-ट्रंप का ऐलान: होर्मुज में अमेरिका रहेगा तैनात, सीजफायर को कहा—विश्व शांति का बड़ा दिन

