वायरल वीडियो

UCC In Gujarat: सीएम भूपेन्द्र पटेल ने किया एलान, गुजरात में UCC लागू करने के लिए कमेटी गठित

UCC In Gujarat: गुजरात में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC)लागू होगा. सीएम भूपेन्द्र पटेल ने प्रेस वार्ता करके जानकारी साझा की है और 5 सदस्यीय कमेटी गठन किया है.

UCC In Gujarat: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) कोड लागू करने का एलान किया है. सीएम ने प्रेसवार्ता करके जानकारी साझा की है और 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने और कानून बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है. सीएम का कहना है कि कमिटी 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. समिति जब 45 दिनों में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, तो इसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी.

इसे भी पढ़ें

भारत ने पड़ोसी देशों के लिए खोला खजाना, पाकिस्तान को फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं

जॉन अब्राहम एक्शन-थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर, जानें शूटिंग शेड्यूल

इनकम टैक्स के सलैब में बदलाव, 12 लाख तक अब कोई टैक्स नहीं

उत्तराखंड में UCC 27 जनवरी को ही हो चुका है लागू

उत्तराखंड में 27 जनवरी को UCC लागू हो चुका है और ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट के माध्यम से अधिसूचना जारी कर यूसीसी को लागू किया था.

जानें, क्या है UCC?

यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) यानी, राज्य में सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गोद लेने, संपत्ति के बंटवारे और अन्य सिविल मामलों के लिए एक समान कानून लागू होगा. इसका उद्देश्य विभिन्न धर्मों और समुदायों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ की जगह एक समान प्रणाली स्थापित करना है. इसके तहत शादी और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स को भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. संविधान के चौथे भाग में राज्य के नीति निदेशक तत्व का विस्तृत ब्यौरा है जिसके अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि सभी नागरिकों के लिए समान लागू करना सरकार का दायित्व है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41 ° C
41 °
41 °
12 %
5.1kmh
0 %
Tue
42 °
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
45 °

अन्य खबरें