वायरल वीडियो

किशनगंज पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सभागार में अहम बैठक

Amit Shah in Kishanganj : अमित शाह बुधवार शाम हेलिकॉप्टर से किशनगंज पहुंचे. एयरपोर्ट से मेंची सभागार तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे.जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.

Amit Shah in Kishanganj : किशनगंज में बुधवार शाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन हुआ. तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4 बजकर 52 मिनट पर हेलिकॉप्टर से स्थानीय हवाई अड्डे पर उतरे.

हवाई अड्डा परिसर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी.

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के स्वागत के लिए बिहार सरकार में उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री Dilip Kumar Jaiswal सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. आगमन के तुरंत बाद वे सड़क मार्ग से जिला परिषद कार्यालय के समीप स्थित मेंची सभागार के लिए रवाना हुए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मेंची सभागार में समीक्षा बैठक

करीब 5 बजकर 2 मिनट पर वे सभास्थल पहुंचे, जहां निर्धारित बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया. डीएम और एसपी स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे.

सभागार के आसपास सुरक्षा का घेरा बेहद सख्त था. लगभग 200 मीटर के दायरे में आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रही. प्रवेश के लिए बहुस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी.

कुल मिलाकर केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और कार्यक्रम को निर्धारित समय पर संपन्न कराया गया.

खबर अपडेट की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-ट्रेनों में चेकिंग तेज, एक दिन में 83 यात्रियों से ₹42 हजार वसूले

इसे भी पढ़ें-पटना में 2005 बैच के IPS पर शिकंजा, आंध्र प्रदेश पुलिस पहुंची लेने

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
30 ° C
30 °
30 °
32 %
4.6kmh
0 %
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here