- Advertisment -

वायरल वीडियो

Venkatesh Iyer: आइपीएल-2025 से पहले वेंकटेश का प्रैक्टिस मैच में दिखा आक्रामक तेवर, बनाए 107 रन

IPL 2025 Kolkata Knight Riders: आइपीएल-2025 से पहले वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) का आक्रामक तेवर दिखा. यह देख माना जा रहा है, उनका विस्फोटक प्रदर्शन IPL 2025 में हो सकता हैं.

IPL 2025 Kolkata Knight Riders: वेंकटेश अय्यर का आक्रामक तेवर देख यह माना जा रहा है कि उनका विस्फोटक प्रदर्शन IPL 2025 में हो सकता है. दरअसल, प्रैक्टिस मैच में उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी कर 107 रन बनाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मोटी रकम देकर वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) को खरीदा था. वेंकटेश ने प्रैक्टिस मैच में ही खूंखार अंदाज दिखा दिया है.

उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच में विस्फोटक अर्धशतक जड़ दिया है. वेंकटेश ने दो प्रैक्टिस सेशन खेले और कुल 107 रनों बनाए. वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में कमाल की बैटिंग की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रैक्टिस मैच: 26 गेंदों का सामना कर बनाए 61 रन

वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) ने पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान 26 गेंदों का सामना कर 61 रन बनाए हैं. वेंकटेश ने प्रैक्टिस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. उनक बैटिंग तेवर वाली रही. यानी, विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की. यही नहीं, उन्होंने दूसरे सेशन में भी हिस्सा लिया. वेंकटेश ने दूसरे सेशन में 21 गेंदों का सामना कर 46 रन बनाए. वेंकटेश ने इस तरह कुल 47 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन बनाए है.

वेंकटेश अय्यर और प्रदर्शन

पिछले सीजन में वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 15 मैच खेले हैं. इस दौरान 370 रन बनाए हैं. वेंकटेश ने 4 अर्धशतक लगाए थे. उन्होंने आईपीएल 2023 में भी अच्छा परफॉर्म किया था. वेंकटेश ने 14 मैचों में 404 रन बनाए थे. इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे. वेंकटेश आईपीएल में अभी तक कुल 51 मैच खेल चुके हैं.

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
12 %
2.4kmh
12 %
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें