Iran Missile Attack : मध्य इज़रायल में कुछ मिनट पहले मिसाइल गिरने की घटना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल इस इलाके में आकर गिरी. मिसाइल गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद घटनास्थल पर आग की लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.
#WATCH | Visuals of a missile impact in central Israel minutes ago after a missile fired from Iran struck the area.
— ANI (@ANI) March 13, 2026
(Source: TPS-IL via ANI) pic.twitter.com/yiOapbyl4I
सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को किया गया सील
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास की सड़कों के एक हिस्से पर आवाजाही रोक दी और क्षेत्र को अस्थायी रूप से सील कर दिया. लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार मिसाइल गिरने से पहले कई स्थानों पर सायरन बजाए गए थे, जिसके बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. फिलहाल राहत और बचाव दल इलाके की जांच कर रहे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें-ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत पर रहस्य, मोजतबा खामेनेई के कोमा में होने का दावा
इसे भी पढ़ें-ईरान के स्कूल पर हमले का वीडियो आया सामने, अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया- US टॉमहॉक मिसाइल थी जिम्मेदार

