Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: 12 अप्रैल 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात 09 बजकर 19 मिनट तक प्रभावी रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा. आज चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहकर भावनाओं को व्यावहारिक दिशा देंगे. मीन राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध का संयोग कार्यक्षेत्र और मानसिक स्थिति पर गहरा असर डालेगा. राहु कुंभ में, बृहस्पति मिथुन में, केतु सिंह में और शुक्र मेष में स्थित होकर प्रेम, करियर और स्वास्थ्य पर मिश्रित प्रभाव बना रहे हैं.
मेष
आज आपको लाभ से जुड़े नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अवसर मिलेंगे, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा क्योंकि छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है. रिश्तों में पहले से बेहतर समझ विकसित होगी और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. ऊर्जा अच्छी रहेगी, हालांकि काम का दबाव शरीर को थका सकता है.
वृषभ
आज का दिन पेशेवर जीवन में मजबूती देने वाला रहेगा. आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. उन्नति के संकेत भी मिल सकते हैं. निजी जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे साथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य के मामले में पैरों या मांसपेशियों में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है.
मिथुन
आज भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम आसान हो सकते हैं. यात्रा या नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे. हालांकि प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद उभर सकते हैं. संयम से काम लें. आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और सेहत सामान्य बनी रहेगी.
कर्क
आर्थिक मामलों में अचानक लाभ मिलने की संभावना है, खासकर संपत्ति या पारिवारिक स्रोतों से. लेकिन कार्यस्थल पर सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि अनावश्यक विवाद तनाव दे सकते हैं. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, नहीं तो गलतफहमी बढ़ सकती है. खान-पान में लापरवाही से बचें.
सिंह
दांपत्य जीवन में संतुलन और खुशी बनी रहेगी. साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. करियर में नए मौके मिल सकते हैं, जो आपकी पहचान को मजबूत करेंगे. प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा, हालांकि स्वभाव में चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है.
कन्या
आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. कर्ज या आर्थिक दबाव से राहत मिलने के संकेत हैं. काम के दौरान दस्तावेजों को लेकर सावधानी बरतें. रिश्तों में पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें. मौसम से जुड़ी परेशानियों से बचें.
तुला
शिक्षा और प्रेम के मामलों में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं. साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. मानसिक रूप से आप हल्का और संतुलित महसूस करेंगे.
इसे भी पढ़ें-प्यार में कहीं मिठास, तो कहीं तकरार—जानें आज का दिन क्या संकेत दे रहा है
वृश्चिक
घर-परिवार से जुड़ी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी-जुकाम से बचाव करें.
धनु
आपका आत्मविश्वास और साहस आज बढ़ा हुआ रहेगा. भाई-बहनों या मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे. प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा और यात्रा के योग भी बन सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर कंधे और गर्दन का ध्यान रखें.
मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और निवेश से लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति की चर्चा हो सकती है. आपकी बातों का असर रिश्तों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा. आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम रखें.
कुंभ
आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और सोच में स्पष्टता आएगी. हालांकि करियर में निर्णय लेते समय भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए सलाह लेकर आगे बढ़ें. रिश्तों में संतुलन बना रहेगा, लेकिन अपेक्षाएं कम रखें. नींद पूरी लेना जरूरी होगा.
मीन
आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और बाहरी संपर्कों से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं. काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है. रिश्तों में अहंकार टकराव से बचें. त्वचा या एलर्जी से जुड़ी समस्या हो सकती है, सावधानी रखें.
इसे भी पढ़ें-अप्रैल में प्रेम का चेहरा होगा खूबसूरत या खतरनाक? लव राशिफल में छिपे हैं बड़े संकेत
इसे भी पढ़ें-प्लानिंग, रोमांच और बैलेंस से भरा रहेगा सप्ताह, जानिए 12 से 18 अप्रैल का Gen-Z राशिफल
इसे भी पढ़ें-अप्रैल में बदलेंगे कई बड़े ग्रह, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा पूरा महीना

