वायरल वीडियो

कैमूर में पति की मौत के दो दिन बाद पत्नी ने की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

Bihar News :कैमूर के खामकला गांव में दोहरी त्रासदी से गांव शोक में डूब गया. सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी ने भी जान दे दी. दो छोटे बच्चे अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हैं.

Bihar News : कैमूर जिले के अधौरा थानाक्षेत्र अंतर्गत खामकला गांव में पति की असामयिक मौत से आहत 32 वर्षीय महिला हेवन्ती देवी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. मृत महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हो गए.

सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत

जानकारी के अनुसार, खामकला गांव निवासी हीरालाल सिंह की 18 फरवरी को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. बताया जाता है कि वे उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार से बाइक से गांव लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ. पति की अचानक हुई मौत से हेवन्ती देवी गहरे सदमे में थीं और लगातार मानसिक तनाव में रह रही थीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को महिला घर से यह कहकर निकली थी कि वह शौच के लिए जा रही है. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और खोजबीन शुरू की. इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित सगतिया जंगल में महुआ के पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ है.

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अधौरा थाना को जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया, पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गांव में इस दोहरी त्रासदी से हर कोई स्तब्ध है.

इसे भी पढ़ें-भूमिहार-ब्राह्मण नाम सरकारी अभिलेख में रहेगा, निगरानी व्यवस्था हाेगी सख्त

इसे भी पढ़ें-जनसुनवाई में गूंजे जमीन और पेंशन के मुद्दे, 70 मामलों पर भागलपुर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
27 ° C
27 °
27 °
83 %
4.1kmh
50 %
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here