Kolkata Rail: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई महत्वपूर्ण रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. रेलवे की ओर से हावड़ा, कोलकाता, अलीपुरद्वार जंक्शन, रंगपारा, मालदा टाउन और डिब्रूगढ़ के बीच कुल पांच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. इन ट्रेनों के संचालन से खासकर उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें भीड़भाड़ के बीच सामान्य टिकट पर यात्रा करनी होती है. रेलवे का यह फैसला छुट्टियों और बढ़ते यात्रा दबाव को देखते हुए लिया गया है. इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए कई रूटों पर अतिरिक्त यात्री भार को कम करने की कोशिश की जाएगी.
हावड़ा-अलीपुरद्वार के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05461 अलीपुरद्वार-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल 4 अप्रैल 2026 को रात 11:30 बजे अलीपुरद्वार से रवाना होगी. इसके जवाबी सेवा के रूप में ट्रेन संख्या 05462 हावड़ा-अलीपुरद्वार अनारक्षित स्पेशल 5 अप्रैल 2026 को रात 8:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी.
पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा दूसरी जोड़ी के रूप में ट्रेन संख्या 05463 अलीपुरद्वार-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल 5 अप्रैल 2026 को शाम 7:00 बजे अलीपुरद्वार से रवाना होगी. वहीं ट्रेन संख्या 05464 हावड़ा-अलीपुरद्वार अनारक्षित स्पेशल 6 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे हावड़ा से चलेगी.
कोलकाता-रंगपारा और डिब्रूगढ़-मालदा रूट पर भी स्पेशल सेवा
ट्रेन संख्या 05851 रंगपारा-कोलकाता अनारक्षित स्पेशल 5 अप्रैल 2026 को शाम 7:00 बजे रंगपारा से रवाना होगी. इसके बदले ट्रेन संख्या 05852 कोलकाता-रंगपारा अनारक्षित स्पेशल 6 अप्रैल 2026 को रात 10:00 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी.
वहीं, ट्रेन संख्या 05951 डिब्रूगढ़-मालदा टाउन अनारक्षित स्पेशल 5 अप्रैल 2026 को रात 11:30 बजे डिब्रूगढ़ से खुलेगी. इसके जवाब में ट्रेन संख्या 05952 मालदा टाउन-डिब्रूगढ़ अनारक्षित स्पेशल 7 अप्रैल 2026 को सुबह 4:05 बजे मालदा टाउन से चलाई जाएगी.
अलीपुरद्वार-कोलकाता के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने अलीपुरद्वार और कोलकाता के बीच भी अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 05465 अलीपुरद्वार-कोलकाता अनारक्षित स्पेशल 5 अप्रैल 2026 को रात 11:30 बजे अलीपुरद्वार से रवाना होगी. वहीं ट्रेन संख्या 05466 कोलकाता-अलीपुरद्वार अनारक्षित स्पेशल 6 अप्रैल 2026 को रात 10:30 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी.
रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों को खास लाभ मिलेगा, जो अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाते हैं और अनारक्षित डिब्बों में सफर करते हैं. आने वाले दिनों में इन ट्रेनों में यात्रियों की अच्छी संख्या देखने को मिल सकती है.
किन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:
- 05461 अलीपुरद्वार–हावड़ा अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 04 अप्रैल 2026, रात 11:30 बजे - 05462 हावड़ा–अलीपुरद्वार अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 05 अप्रैल 2026, रात 8:00 बजे - 05851 रंगपारा–कोलकाता अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 05 अप्रैल 2026, शाम 7:00 बजे - 05852 कोलकाता–रंगपारा अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 06 अप्रैल 2026, रात 10:00 बजे - 05951 डिब्रूगढ़–मालदा टाउन अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 05 अप्रैल 2026, रात 11:30 बजे - 05952 मालदा टाउन–डिब्रूगढ़ अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 07 अप्रैल 2026, सुबह 4:05 बजे - 05463 अलीपुरद्वार–हावड़ा अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 05 अप्रैल 2026, शाम 7:00 बजे - 05464 हावड़ा–अलीपुरद्वार अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 06 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे - 05465 अलीपुरद्वार–कोलकाता अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 05 अप्रैल 2026, रात 11:30 बजे - 05466 कोलकाता–अलीपुरद्वार अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान: 06 अप्रैल 2026, रात 10:30 बजे
इसे भी पढ़ें-रेलवे का धमाका! कोलकाता से ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले
इसे भी पढ़ें-पूर्व रेलवे का बड़ा कदम: 8,381 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी रफ्तार, यात्रा होगी आसान

