Kolkata News : कोलकाता क्षेत्र के उपनगरीय यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ईस्टर्न रेलवे ने सियालदह डिवीजन में अतिरिक्त और विस्तारित स्पेशल EMU सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. ये नई सेवाएं 16 मार्च 2026 से अस्थायी तौर पर प्रयोगात्मक आधार पर शुरू होंगी.
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फैसला
ईस्टर्न रेलवे के सियालदह डिवीजन ने सियालदह–राणाघाट–गेडे और गेडे–राणाघाट–नैहाटी–माजेरहाट सेक्शन में अतिरिक्त और विस्तारित स्पेशल EMU सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है.
पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रेलवे के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य उपनगरीय नेटवर्क में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा देना है. नई सेवाओं से खासकर पीक आवर्स के दौरान ट्रेनों में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.
कई ट्रेनों का विस्तार और समय में बदलाव
रेलवे ने कुछ मौजूदा लोकल ट्रेनों का विस्तार और समय में बदलाव करने का भी निर्णय लिया है.
31227 सियालदह–बैरकपुर लोकल को अब गेडे तक बढ़ाया जाएगा और यह 31931 सियालदह–गेडे स्पेशल के रूप में सुबह 09:28 बजे सियालदह से चलकर 12:07 बजे गेडे पहुंचेगी.
वहीं 31226 बैरकपुर–सियालदह लोकल अब गेडे से 08:26 बजे शुरू होगी और 31930 गेडे–सियालदह स्पेशल बनकर 10:57 बजे सियालदह पहुंचेगी.
इसके अलावा 31431 सियालदह–नैहाटी लोकल को रीशेड्यूल किया गया है. यह अब 16:50 बजे सियालदह से चलेगी और गेडे तक बढ़ाकर 31933 सियालदह–गेडे स्पेशल के रूप में 19:38 बजे गेडे पहुंचेगी.
क्रॉस सेक्शनल यात्रा को आसान बनाने के लिए 31750 गेडे–रानाघाट और 30154 नैहाटी–माजेरहाट सेवाओं को मिलाकर 30144 गेडे–माजेरहाट स्पेशल बनाया गया है, जो गेडे से 16:15 बजे चलकर 19:28 बजे माजेरहाट पहुंचेगी.
गेडे–रानाघाट सेक्शन में तीन नई स्पेशल ट्रेनें
ट्रेनों के बीच इंतजार का समय कम करने के लिए गेडे–रानाघाट सेक्शन में तीन नई स्पेशल EMU सेवाएं शुरू की जा रही हैं.
31761 रानाघाट–गेडे EMU स्पेशल सुबह 07:05 बजे रानाघाट से चलेगी और 07:57 बजे गेडे पहुंचेगी.
31762 गेडे–रानाघाट EMU स्पेशल दोपहर 13:00 बजे गेडे से चलकर 13:55 बजे रानाघाट पहुंचेगी.
31764 गेडे–रानाघाट EMU स्पेशल रात 20:25 बजे गेडे से चलकर 21:21 बजे रानाघाट पहुंचेगी.
इसके अलावा 31333 सियालदह–कल्याणी सिमंता लोकल की टाइमिंग भी बदली गई है. यह ट्रेन अब 16:50 बजे के बजाय 16:30 बजे सियालदह से चलेगी और 18:05 बजे कल्याणी सिमंता पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें-हावड़ा स्टेशन के प्रबंधन और रेलवन सुपर ऐप की विदेशी अतिथि ने की सराहना
इसे भी पढ़ें-मालदा मंडल ने लिया निर्णय, स्टेशनों का विकास और ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी
इसे भी पढ़ें-वोटर लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें आपका नाम सूची में है या हट गया

