🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,029.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,289.25 💵 USD / INR : ₹ 95.35 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,029.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,289.25 💵 USD / INR : ₹ 95.35 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

होली के दिन बदलेगा मेट्रो का समय, घर से निकलने से पहले देखें नया टाइम-टेबल

Kolkata Metro : डोल यात्रा पर 3 मार्च को कोलकाता मेट्रो की सेवाएं दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होंगी. सभी लाइनों पर ट्रेनों की संख्या घटाई गई है, ब्लू कॉरिडोर पर सबसे अधिक कटौती की गई है. यात्रियों को संशोधित समय-सारिणी देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Kolkata Metro : डोल यात्रा पर 3 मार्च को कोलकाता मेट्रो की सेवाएं दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होंगी. सभी लाइनों पर ट्रेनों की संख्या घटाई गई है, ब्लू कॉरिडोर पर सबसे अधिक कटौती की गई है. यात्रियों को संशोधित समय-सारिणी देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Kolkata Metro : कोलकाता में डोल यात्रा यानी होली के दिन 3 मार्च को महानगर में मेट्रो यात्रियों को बदले हुए शेड्यूल के अनुसार सफर करना होगा. कोलकाता मेट्रो प्रशासन ने आधिकारिक सूचना जारी कर बताया है कि त्योहार के कारण सभी कॉरिडोर पर ट्रेनों की संख्या घटाई जाएगी और नियमित सेवाएं दोपहर 12 बजे के बाद ही शुरू होंगी.

अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे घर से निकलने से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि सुबह के समय सामान्य परिचालन उपलब्ध नहीं रहेगा.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ब्लू कॉरिडोर पर सीमित फेरे

उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला प्रमुख ब्लू कॉरिडोर, जो दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम तक चलता है, सबसे अधिक प्रभावित रहेगा. आम दिनों में इस रूट पर 272 ट्रेनें चलती हैं, लेकिन डोल यात्रा पर यह संख्या घटाकर 60 कर दी गई है. पहली सेवा दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी. अंतिम ट्रेन का समय यथावत रहेगा, हालांकि रात 9:38 बजे की एक विशेष अतिरिक्त सेवा उस दिन उपलब्ध नहीं होगी.

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर यानी ग्रीन लाइन पर हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर 5 तक 45 फेरे संचालित किए जाएंगे. इस लाइन पर परिचालन दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा.

अन्य लाइनों का कार्यक्रम

एयरपोर्ट कॉरिडोर, जो नोआपारा से जय हिंद हवाई अड्डा तक जाता है, उस पर कुल 44 ट्रेनें चलेंगी और पहली ट्रेन दोपहर 2:38 बजे रवाना होगी.

दक्षिण-पश्चिम दिशा की पर्पल लाइन पर जोका से माजेरहाट तक 38 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. वहीं ऑरेंज लाइन पर कवि सुभाष से बेलेघाटा तक 28 ट्रेनें चलाई जाएंगी. सभी रूटों पर सेवाएं सामान्य दिनों की तुलना में कम रहेंगी.

मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेशनों और ट्रेनों में रंग या गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

त्योहार के दिन सीमित सेवाओं के मद्देनजर यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में बड़ा फेरबदल, 13 IPS अधिकारियों का तबादला

इसे भी पढ़ें-आसनसोल–अंडाल सेक्शन में 4 घंटे का ब्लॉक, दो MEMU रद्द और एक शॉर्ट टर्मिनेट

इसे भी पढ़ें-बंगाल में 2 बार कांपी धरती, दार्जिलिंग से कोलकाता तक लोग सहमे, घरों से बाहर आए लोग

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
75%
3.6m/s
100%
गुरु
38 °
शुक्र
36 °
शनि
35 °
रवि
35 °
सोम
28 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें