25.1 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

जिला जनसंपर्क के सभी कर्मियों ने फाइलेरिया उन्मूलन के तहत सर्वजन दवा का किया सेवन

Bhagalpur News : भागलपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सभी कर्मियों ने सर्वजन दवा का सेवन कर स्वास्थ्य सुरक्षा में योगदान दिया.

Bhagalpur News : भागलपुर में जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आज जिला जनसंपर्क के सभी कर्मियों ने सर्वजन दवा का सेवन किया. इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे.

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और पीरामल फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले के प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के सभी कर्मियों ने भी भाग लिया और दवा का सेवन कर फाइलेरिया के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताई.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने कर्मियों को फाइलेरिया और इसके नियंत्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नियमित रूप से सर्वजन दवा का सेवन करने से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को रोका जा सकता है और सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार होता है.

जिला जनसंपर्क कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मियों ने इस पहल का समर्थन किया और अपने सहयोग से जिले में इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें-‘रेल बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत ERMU ने कोचिंग डिपो में रैली और प्रदर्शन किया

इसे भी पढ़ें-दवा पूरी तरह सुरक्षित, दुष्प्रभाव से घबराएं नहीं, MDA अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 14 दिनों में 75% लक्ष्य हासिल

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में रफ्तार का कहर: चार वाहनों की भिड़ंत में 4 की मौत,12 अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
21.6 ° C
21.6 °
21.6 °
24 %
1.6kmh
0 %
Fri
21 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
36 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here