विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में रफ्तार का कहर: चार वाहनों की भिड़ंत में 4 की मौत,12 अस्पताल में भर्ती

Bhagalpur Road Accident : भागलपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. चार वाहनों की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई.12 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Bihar Road Accident : मंगलवार शाम भागलपुर जिले में तेज रफ्तार ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. खरिक थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 की हालत नाजुक बताई जा रही है.

बगड़ी पुल के पास एक के बाद एक टक्कर

हादसा भागलपुर जिले के खरिक थाना क्षेत्र स्थित बगड़ी पुल के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले आगे चल रही पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से भिड़ गई.
ई-रिक्शा में सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

बस भी हुई क्षतिग्रस्त, 15 लोग घायल

हादसे की चपेट में एक यात्री बस भी आ गई, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि बस में बैठे यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई. दुर्घटना में कुल 15 लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.
डॉक्टरों ने 12 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे

दो मृतकों की पहचान, बाकी की प्रक्रिया जारी

मृतकों में कटिहार जिले के समेली निवासी 32 वर्षीय अरविंद मंडल और खगड़िया जिले के मारर निवासी 11 वर्षीय कुणाल कुमार की पहचान हुई है. अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
घायलों में कटिहार और भागलपुर जिले के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल हैं पुलिस ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार प्रतीत होती है.

चालक की तलाश में पुलिस, जांच शुरू

खरिक थाना पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.
स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर और नाथनगर रेलवे स्टेशनों पर RPF की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
39.7 ° C
39.7 °
39.7 °
28%
1.6m/s
48%
सोम
40 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
44 °
शुक्र
45 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें