वायरल वीडियो

America Shooting: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक की मौत, 11 घायल; हमलावरों की तलाश जारी

America Shooting: घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि कई अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो और हिकोरी पुलिस विभाग घटनास्थल की गहनता से जांच कर रहे हैं.

Hickory (USA): संयुक्त राज्य अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए. यह घटना कटाबा काउंटी के हिकोरी शहर में रविवार देर रात हुई.

जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि कई अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो और हिकोरी पुलिस विभाग घटनास्थल की गहनता से जांच कर रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

हमलावरों की पहचान की जा रही

घटना की जांच कैटावबा काउंटी शेरिफ कार्यालय, हिकोरी पुलिस और नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन मिलकर कर रहे हैं. अधिकारी फिलहाल हमलावरों की पहचान करने और इस गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं.

अब तक किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने आम लोगों से इस संबंध में कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की है. अभी तक गोली चलाने वालों की संख्या का भी पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
29 ° C
29 °
29 °
51 %
3.1kmh
40 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °

अन्य खबरें