विज्ञापन

वायरल वीडियो

असम में सीएम हिमंता ने किया मतदान, असम सबसे आगे; केरल और पुडुचेरी में भी अच्छी भागीदारी

Assam Kerala Puducherry Assembly Election 2026: केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं. तीनों राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन

Assam Kerala Puducherry Assembly Election 2026: देश के तीन अहम राज्यों—केरल, असम और पुडुचेरी—में गुरुवार (9 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. कुल 296 सीटों पर हो रहे इस चुनाव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा है. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

सीएम हिमंता ने मतदान किया

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने वोट डाला. असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उन्होंने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 15 नंबर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

सुबह 9 बजे तक कैसा रहा मतदान
मतदान के शुरुआती रुझानों में लोगों की सक्रिय भागीदारी दिखी है. सुबह 9 बजे तक असम में 17.87 प्रतिशत, केरल में 16.23 प्रतिशत और पुडुचेरी में 17.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चुनाव अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, वोटिंग प्रतिशत में और तेजी आएगी.

केरल में नेताओं ने किया मतदान
केरल में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर वोट डालकर लोगों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मदम क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पथानामथिट्टा में मतदान कर लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने की बात कही.

असम में 722 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
असम की सभी 126 सीटों पर मतदान जारी है, जहां कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. राज्य में करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं. 31 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और राज्य के भविष्य को मजबूत बनाएं.

केरल में व्यापक चुनावी तैयारी
केरल की 140 सीटों पर चुनाव हो रहा है, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं. लगभग 2.71 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं. राज्यभर में 30 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 1.46 लाख से अधिक चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी मौजूदगी है.

पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह
पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. छोटे राज्य के बावजूद यहां मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है और शुरुआती घंटों में मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा है.

पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों राज्यों के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने युवाओं और महिलाओं से खास तौर पर आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया.

शाम 5 बजे तक मतदान, 4 मई को नतीजे
तीनों राज्यों में मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके बाद 4 मई को मतगणना होगी और यह साफ हो जाएगा कि किन दलों को जनता का समर्थन मिला है.

इसे भी पढ़ें-एग्जिट पोल पर बड़ी पाबंदी, 29 अप्रैल तक पूरी तरह बैन; नियम तोड़ा तो सीधा एक्शन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
50%
3.3m/s
23%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
28 °
गुरु
33 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें