13.1 C
Delhi
Thursday, February 5, 2026
- Advertisment -

वायरल वीडियो

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत पर आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, निकाली न्याय यात्रा

Jehanabad News : पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. जनता और छात्र संगठन न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं. गोह से पटना तक निकाली गई न्याय यात्रा में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया.

Jehanabad News : जहानाबाद. पटना में पढ़ाई कर रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे प्रदेश में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है. घटना के बाद लोगों ने न्याय की मांग तेज कर दी है. इसी सिलसिले में गोह से पटना तक निकाली गई न्याय यात्रा शुक्रवार को जहानाबाद पहुंची.

जहानाबाद में न्याय की मांग को आवाज

न्याय यात्रा जहानाबाद में प्रवेश करते ही लोगों ने नारेबाजी कर छात्रा के लिए न्याय की गुहार लगाई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है. उनका कहना था कि छात्रा के साथ हुए कृत्य अमानवीय हैं और इसे किसी भी हाल में दबाया नहीं जाना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

यात्रा में शामिल लोगों ने साफ कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि न्याय की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी.

पटना में न्याय यात्रा का समापन

शनिवार को न्याय यात्रा का समापन पटना में होगा. यहां यात्रा के प्रतिनिधि महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे. ज्ञापन में त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग शामिल होगी.

इसे भी पढ़ें-जून 2027 तक पूरा होगा दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर, 45% काम पूरा

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
18 ° C
18 °
18 °
77 %
3.6kmh
0 %
Wed
16 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
27 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here