14.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

TMBBU: ऑनस्पॉट नामांकन के लिए आज से आवेदन शुरू, 29 जून तक मिलेगा अंतिम मौका

TMBBU News: टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए ऑनस्पॉट नामांकन का आवेदन आज से शुरू हो रहा है. जिन छात्रों का नाम किसी भी मेधा सूची में नहीं आया, वे 29 जून तक कॉलेजों में आवेदन कर सकते हैं.

TMBBU News: टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए उन छात्रों को एक और मौका दिया गया है, जिन्हें अब तक नामांकन नहीं मिल पाया था. सोमवार से विश्वविद्यालय की ओर से ऑनस्पॉट नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पात्र छात्र किसी भी कॉलेज में जाकर आवेदन कर सकते हैं और 29 जून तक नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं.

जिनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया, उन्हें मिलेगा मौका

डीएसडब्ल्यू प्रो. विजेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि यह मौका सिर्फ उन छात्रों को दिया जा रहा है, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन तो किया था, लेकिन पहली, दूसरी या तीसरी मेधा सूची में उनका नाम नहीं आया. वे छात्र अब संबंधित कॉलेज में जाकर ऑनस्पॉट आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ ऑनलाइन फॉर्म की स्लिप संलग्न करना अनिवार्य होगा.

Also Read- चौथे दिन राहुल-गिल पर टिकी आस, क्या इंग्लैंड में भारत रच पाएगा जीत का इतिहास

इसके बाद नहीं मिलेगा कोई और अवसर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम मौका होगा. इसके बाद किसी भी स्थिति में नामांकन की प्रक्रिया नहीं खोली जाएगी. तीसरी सूची से नामांकन की प्रक्रिया 20 जून को समाप्त हो चुकी है. ऐसे में जिन छात्रों का नाम रह गया है, वे देर न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

इसे भी पढ़ें-किसे सौंपी जाएगी RJD की कमान? अब्दुल बारी ने खोल दिया पत्ता

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
14 ° C
14 °
14 °
82 %
0kmh
0 %
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
30 °
- Advertisment -

अन्य खबरें