वायरल वीडियो

Bhagalpur: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 180 से ज्यादा पुलिसकर्मी बदले गए

Bhagalpur News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भागलपुर रेंज में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. दारोगा से लेकर सिपाही और चालक तक, कई जिलों में तबादले किए गए हैं.

Bhagalpur News: भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित स्थानांतरण समिति की बैठक में कुल 90 दारोगा, 76 सिपाही और 16 चालक सिपाही के तबादले को मंजूरी दी गई. इनमें 82 दारोगा ऐसे थे, जिनकी जिलावधि पूरी हो चुकी थी. भागलपुर और बांका जिले के 41-41 दारोगा एक-दूसरे जिले में भेजे गए हैं. वहीं 8 दारोगा स्वैच्छिक तबादले के अनुरोध के आधार पर अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए. इसके अलावा 38 सिपाही जो भागलपुर में थे, उन्हें नवगछिया व बांका भेजा गया है, जबकि 15 सिपाही बांका से भागलपुर और 23 नवगछिया से भागलपुर लाए गए हैं. 16 चालक सिपाही का भी तबादला किया गया है.

तबादले से क्या बदलेगा?

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. जिलावधि पूरी कर चुके अधिकारियों को हटाकर नई पोस्टिंग दी जा रही है ताकि निष्पक्षता बनी रहे. इससे चुनाव प्रक्रिया पर सकारात्मक असर पड़ेगा और पुलिस बल में संतुलन कायम रहेगा.

Also Read-AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Also Read-ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

Also Read-AI Edit Genie के साथ Realme 15 Series 24 जुलाई को होगी लॉन्च, विक्की कौशल बने ब्रांड एंबेसडर

Also Read-Samsung ला रहा है AI से लैस फोल्डेबल्स, 9 जुलाई को होगा Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का जलवा

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
31 ° C
31 °
31 °
48 %
4.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें