17.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

भागलपुर डीएम ने तालाब से विवाह मंडप तक की योजनाओं की समीक्षा, बोले- काम तेजी से करें पूरा

Bhagalpur News :भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी गई. तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक परिसंपत्तियों और प्रस्तावित विवाह मंडप स्थल का निरीक्षण किया गया. दौरे के दौरान डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर जोर दिया.

Bhagalpur News : भागलपुर में 17 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का विस्तृत दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर निर्देश दिए गए.

जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में पंचायत क्षेत्र के तालाब, कुओं और अन्य सामुदायिक परिसंपत्तियों का जायजा लिया गया. तालाब सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया. जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को ग्रामीण विकास के लिए अहम बताते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विवाह मंडप निर्माण शीघ्र शुरू करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन बैजानी के पास प्रस्तावित विवाह मंडप के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप जल्द शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके.
साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया.

आकांक्षी प्रखंड के मानकों पर फोकस

जगदीशपुर के आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित होने का उल्लेख करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना और आजीविका से जुड़ी योजनाओं में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए.
दौरे के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विकास कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-पटना में कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी तेज, भागलपुर से जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन निर्माण पर लगा ब्रेक, जमीन अधिग्रहण अटका तो प्रोजेक्ट होल्ड

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जन समस्याओं पर प्रशासन सख्त; विशेष अभियान में 70 मामलों की सुनवाई

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
21 ° C
21 °
21 °
64 %
0kmh
0 %
Wed
20 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here