वायरल वीडियो

Bhagalpur News : हज पर जाने से पहले 135 यात्रियों को मिला मार्गदर्शन और सम्मान

Bhagalpur News :भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. 135 यात्रियों को प्रशिक्षण के साथ यात्रा किट भी प्रदान की गई. डीएम ने शुभकामनाएं देते हुए सफल यात्रा की कामना की.

Bhagalpur News : भागलपुर में समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 135 हज यात्रियों के लिए दुआ ए मजलिस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यात्रियों को यात्रा से पहले आवश्यक मार्गदर्शन और शुभकामनाएं दी गयी.

इस अवसर पर सभी हज यात्रियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें यात्रा की प्रक्रिया, नियम और सावधानियों की जानकारी शामिल रही. जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें यात्रा किट भी प्रदान की, जिसमें तौलिया, इत्र की शीशी और चश्मा जैसी आवश्यक सामग्री दी गयी.

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. यह आयोजन भागलपुर में पहली बार इस स्तर पर किया गया, जिससे हज यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

हज यात्रियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया.

इसे भी पढ़ें-होम डिलीवरी सिस्टम से भागलपुर में LPG आपूर्ति दुरुस्त, प्रशासन ने किया दावा

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
30 ° C
30 °
30 °
35 %
2.6kmh
40 %
Thu
29 °
Fri
36 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here