🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली बच्चों को कुचला — ड्राइवर फरार, परिजन दहशत में

Bhagalpur News : भागलपुर में महेशी चौक पर तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली बच्चों को कुचला. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को अस्पताल भेजा गया. ड्राइवर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में महेशी चौक पर तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली बच्चों को कुचला. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को अस्पताल भेजा गया. ड्राइवर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के महेशी चौक बाजार के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मारुति एक्सल सिक्स कार ने तीन स्कूली बच्चों को कुचल दिया. हादसे में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई.

गंभीर स्थिति में रेफरल, मायागंज भेजे गए बच्चे

मौके पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. तीनों घायलों को पहले रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस के जरिए मायागंज भेजा.

पुलिस ने कार अपने कब्जे में लिया, ड्राइवर की तलाश जारी

घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने एक्सल सिक्स कार अपने कब्जे में ले लिया. फरार ड्राइवर की खोजबीन जारी है. इस हादसे से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष और आक्रोश देखा गया.

घायल बच्चों की पहचान

घायलों में शामिल हैं:

  • अंश कुमार, 12 वर्ष, पिता मदन पासवान
  • करुणा कुमारी, 16 वर्ष, पिता मिथलेश साह
  • दिव्यांशु कुमार, 15 वर्ष, पिता रंजीत कुमार

तीनों बच्चे महेशी गांव के रहने वाले हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस शहर में विकास का बड़ा प्लान, हाईटेक स्टेडियम के साथ बनेगा ग्लास ब्रिज

इसे भी पढ़ें-कर्ज के बोझ तले टूटी जिंदगी, ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.1m/s
100%
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
33 °
बुध
34 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें