17.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: युवती को एसिड पिलाने के सनसनीखेज मामले में 3 दोषी करार

Bhagalpur News: कहलगांव के बुद्धूचक में एकतरफा प्यार के चक्कर में युवक ने महिला साथियों के साथ मिलकर लड़की के मुंह में जबरन एसिड पिलाया. इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई.

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के कहलगांव के बुद्धूचक थाना क्षेत्र में युवती को एसिड पिलाने के सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. एडीजे-13 प्रशांत कुमार झा की अदालत ने मंगलवार को नीरज कुमार, रूबी कुमारी और प्रीति कुमारी को दोषी माना. अदालत ने बताया कि यह घटना एकतरफा प्यार, धोखा और सुनियोजित हमले का नतीजा थी. पीड़िता के मुंह में जबरन एसिड डाला गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब 18 जुलाई को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी. मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल बना दिया है.

ऐसे रची गई खौफनाक साजिश

नीरज कुमार, पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था. उसने अपनी जानकार रूबी कुमारी और प्रीति कुमारी की मदद से युवती को दुकान में बुलवाया. वहां उसे पकड़कर जबरन मुंह में एसिड पिला दिया गया. युवती किसी तरह भाग निकली, लेकिन गंभीर हालत में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिवार ने बताई पूरी घटना, अस्पताल में दी थी गवाही

इलाज के दौरान पीड़िता ने अस्पताल में पुलिस को बयान दिया था. उसने बताया कि रूबी के फोन पर वह दुकान गई थी, जहां तीनों ने उस पर हमला किया. बाद में परिजन उसे पीरपैंती, मायागंज और फिर पटना ले गए, लेकिन हालत नहीं सुधरी. जीरो माइल के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

Also Read-AI Edit Genie के साथ Realme 15 Series 24 जुलाई को होगी लॉन्च, विक्की कौशल बने ब्रांड एंबेसडर

Also Read-Samsung ला रहा है AI से लैस फोल्डेबल्स, 9 जुलाई को होगा Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का जलवा

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
17 ° C
17 °
17 °
72 %
0kmh
40 %
Fri
17 °
Sat
27 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें