वायरल वीडियो

Bhagalpur News : सुलतानगंज के नयागांव पंचायत में कौओं की रहस्यमयी मौत से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई

Bhagalpur News : सुल्तानगंज के नयागांव पंचायत में कौओं की अचानक मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. कम समय में बड़ी संख्या में पक्षियों के मरने से ग्रामीणों में डर और आशंका है. लोग प्रशासन से जल्द जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं.

Bhagalpur News : सुल्तानगंज के नयागांव पंचायत में बीते कुछ दिनों से कौओं की असामान्य मौत का सिलसिला ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है. जानकारी के मुताबिक पिछले करीब पांच दिनों में 100 से अधिक कौए गांव के अलग-अलग इलाकों में मृत पाए गए हैं. अचानक हो रही इन घटनाओं ने लोगों में भय और आशंका का माहौल पैदा कर दिया है.

पांच दिनों में बढ़ती गई मौत की संख्या

ग्रामीणों के अनुसार शुरुआत में इक्का-दुक्का कौए मृत मिले, लेकिन देखते-देखते संख्या तेजी से बढ़ गई. अब तक 100 से ज्यादा कौओं की मौत की बात कही जा रही है. गांव के कई हिस्सों में मृत पक्षी मिलने से लोग सहमे हुए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कारण स्पष्ट नहीं, कई तरह की आशंकाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि कौओं में पहले से किसी बीमारी के लक्षण नजर नहीं आए. कई पक्षी अचानक गिरते देखे गए और थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई. ऐसे में बीमारी, जहरीले पदार्थ या किसी पर्यावरणीय कारण की चर्चा गांव में हो रही है.

प्रशासन को दी गई सूचना.

पंचायत के मुखिया संजीव कुमार के अनुसार संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है. हालांकि शनिवार तक कोई जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

स्पेशल ब्रांच ने भी जुटाई जानकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ब्रांच ने पंचायत प्रतिनिधियों से जानकारी ली है. बावजूद इसके पशुपालन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से औपचारिक जांच शुरू नहीं होने से लोगों की चिंता बनी हुई है.

वैज्ञानिक जांच की उठी मांग.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृत कौओं के नमूने लेकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाए. उनका कहना है कि वास्तविक कारण सामने आएगा तो संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सकेगा और लोगों की दहशत भी कम होगी.

इसे भी पढ़ें-प्रधान डाकघर में तकनीकी गड़बड़ी से लेनदेन रुका, ग्राहक रहे परेशान

इसे भी पढ़ें-पटना में कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी तेज, भागलपुर से जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन निर्माण पर लगा ब्रेक, जमीन अधिग्रहण अटका तो प्रोजेक्ट होल्ड

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जन समस्याओं पर प्रशासन सख्त; विशेष अभियान में 70 मामलों की सुनवाई

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
57 %
0kmh
1 %
Wed
29 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
40 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here