वायरल वीडियो

विदेशी भाषाओं और तकनीकी स्किल से संवर रहा बिहार के युवाओं का भविष्य, बिपार्ड पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क का निरीक्षण कर युवाओं के कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की है. यहाँ युवाओं को एसएपी और सीसीएनए जैसे आधुनिक कोर्स के साथ विदेशी भाषाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क का विस्तृत भ्रमण कर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पार्क में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षुओं को मिल रही आवासीय और मेस सुविधाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बिपार्ड स्किल पार्क परिसर में सरकारी कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के उद्देश्य से छह प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. इनमें एसएपी, सीसीएनए, जेरियाट्रिक केयर गिवर, फैशन डिजाइनिंग, कॉमिस एवं असिस्टेंट बेकिंग टेक्नीशियन शामिल हैं जो आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किए गए हैं.

छह प्रमुख पाठ्यक्रमों में युवाओं को मिल रहा निःशुल्क प्रशिक्षण

​बिपार्ड स्किल पार्क में संचालित इन सभी पाठ्यक्रमों के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को संस्थान द्वारा निःशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट एवं वर्दी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके अतिरिक्त, उनकी रोजगार क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ विदेशी भाषाओं जैसे जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश एवं जापानी का भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है.

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धी बनाना है ताकि वे विदेशी कंपनियों में भी अपनी जगह बना सकें. यह डिजिटल और तकनीकी कौशल युवाओं को आधुनिक वैश्विक बाजार के लिए पूरी तरह तैयार कर रहा है.

विदेशी भाषाओं के ज्ञान से देश-विदेश में मिल रही नौकरी

​संस्थान की उपलब्धियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि अब तक सरकारी कर्मियों के अतिरिक्त कुल 667 युवा प्रशिक्षुओं को क्षमता संवर्धन हेतु सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है. इनमें से 204 प्रशिक्षुओं को देश एवं विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार के शानदार अवसर प्राप्त हुए हैं. इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक प्रसाद, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, महानिदेशक बिपार्ड श्री बी. राजेंद्र एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-बिहार में नर्सिंग संस्थानों को बड़ी राहत, एनओसी के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
23 %
5.1kmh
0 %
Fri
35 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here